Friday , 26 June 2026
Breaking News

उत्तराखंड: देर रात खाई में गिरी कार, दो की मौत

देवप्रयाग : देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर चार घंटे लंबा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कार में सवार लोग देवप्रयाग से लौट रहे थे, इसी दौरान पयाल गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयंकर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे शव को निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

चौहान ने बताया कि घना जंगल और गहरा अंधेरा राहत कार्य में बाधा बना रहा। पुलिस टीम को शवों को सड़क तक लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मृतकों की पहचान राजेंद्र और जसपाल के रूप में हुई है। देर रात तक दूसरे शव को निकालने का प्रयास जारी था।

स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान में पुलिस की मदद की। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

About AdminIndia

Check Also

Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी

एंटरटेनमेंट डेस्क। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ दर्शकों के लिए …

error: Content is protected !!